छत्तीसगढ़ : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है। वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है। इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है।CBSE कक्षा 12 के नतीजे: 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। इस साल लड़कियों का पास परसेंटेज 91.64% दर्ज किया गया, वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 85.70 रहा। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से 5.94 % ज्यादा है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है।