बीजापुर माओवादी हमले में घायल जवानों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की मुलाकात...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर | बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज रायपुर के अस्पताल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनसे बात कर हौंसला बढ़ाया।संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से इलाज की जानकारी ली। जवानों के शौर्य के कारण हम नक्सल मोर्चे में सफलता पा रहे है। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।