रायगढ़ । लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 21 वर्षीय युवती को कालेज जाने दौरान रास्ते पर से प्रेमी ने शादी की बात को लेकर विवाद झगड़ा लड़ाई होने पर सुनियोजित तरीके से दोस्त के साथ गला घोंटकर हत्या कर लाश को खेत मे दफ़्न करने का सनसनीखेज वारदात सामने आया था। इस हत्याकांड मे मृतिका के स्वजनो के आशंका पर ढाई माह बाद कानूनी प्रक्रिया के बाद युवक को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती के परिजन 17 फरवरी को थाना छाल में युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । परिजन ने बताया कि युवती कोरबा कालेज पढ़ने जाती है, 28 नवम्बर 21 सुबह लगभग 8 बजे सेतराम राठिया के साथ कोरबा कालेज जा रही हूं कहकर घर से निकली जो घर वापस नही आई । अपने रिस्तेदारी में पता करने पर भी लडकी का कोई पता नही चला है । वही परिजन ने यह भी बताये कि युवती का प्रेम संबंध सेतराम राठिया से विगत तीन वर्षो से होने के कारण युवती सेतराम राठिया को शादी करने के लिये बार बार कहती थी पर सेतराम राठिया टालमटोल कर शादी करने से इंकार कर रहा था । परिजन युवती के गुम होने पर सेतराम राठिया का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया गया था। छाल पुलिस गुम इंसान दर्ज कर युवती की पतासाजी किया जा रहा था। वही जब संदिग्ध प्रेमी को हिरासत में लिया गया तो पहले वह घटना वह जूती के लापता होने पर खुद को अनभिज्ञ बताया। लेकिन छाल पुलिस ने जब तक की भर्ती तो संदिग्ध प्रेमी चेतराम राठिया टूट गया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या करना बताया।
आरोपित सेतराम राठिया पिता महेश्वर राम राठिया उम्र 29 वर्ष निवासी कुड़ेकेला मुनुद पारा थाना छाल बताया कि युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी 28 नवंबर को लगभग 9 बजे भी दोनों के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा हुआ जिस पर गमछा से युवती का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दिया और शव को बोरा में भरकर अपने मितान बरातू राम राठिया के साथ अपनी मोटरसाइकिल पल्सर सीजी 13 एजे -8174 में शव को लेकर कुड़ेकेला कुबरा ढोढा जंगल ले गया । खेत के पास 4-5 दिन पहले खोदे गए गड्ढे में शव को दफना कर ऊपर झा़डियों को काटकर एवं लकड़ियों से ढक कर छिपा दिए तथा युवती के हैंड बैग, चुड़ी चप्पल, बाली का जलाये और घटना में प्रयुक्त फावड़े एवं मोटरसाइकिल को घर में छुपा कर रख दिए । बहरहाल दो फरवरी को
आरोपित के कब्जे से गवाहों के समक्ष मृतिका के अधजले हैंड बैग, चूड़ी, चप्पल, बाली को जब्त किया गया है । घटना के संबंध में मृतिका के पिता के रिपोर्ट पर थाना छाल में दर्ज धारा 302, 201, 120(बी),34 आइपीसी दोनों आरोपी सेतराम राठिया पिता महेश्वर राम राठिया उम्र 29 वर्ष तथा बरातू राम राठिया पिता जनक राम राठिया उम्र 29 वर्ष ग्राम कड़ेकेला मुनुद पारा थाना छाल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Facebook Conversations