यह सोशल मीडिया का युग है। यहां पलक झपकते कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब कुछ वायरल ना होता है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन मेट्रो में लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कहने का मतलब यह है कि हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है।ऐसा ही एक एनिमेटेड वीडियो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी को डांस करते हुए दिखाया गया है। पीएम मोदी ने भी वीडियो को रीट्वीट करते हुए मजेदार जवाब दिया है।दरअसल वीडियो को कृष्णा नाम के यूजर ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शेयर किया है। पीएम मोदी का एनिमेटेड डांस करते हुए वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा कि- यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ‘द डिक्टेटर’ मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं कराएगा।वहीं वीडियो पर रिप्लाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि- आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया। चरम चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है वीडियो 6 सितंबर को यूजर ने अपलोड किया था। 24 घंटे के अंदर ही वीडियो को 11 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं 38 हजार लोग इसे री-पोष्ट कर चुके हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को अबतक लाइक कर चुके हैं।
Facebook Conversations