YouTube पर ‘ANSHU MATKA’ से सट्टा नंबरों की भविष्यवाणी, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी अब सोशल मीडिया के जरिए करना एक युवक को भारी पड़ गया। दुर्ग पुलिस ने YouTube पर ‘ANSHU MATKA’ नाम से चैनल चलाकर सट्टा-मटका से जुड़े अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टे के प्रचार-प्रसार में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी YouTube चैनल पर सट्टा-मटका के नंबरों से संबंधित वीडियो बनाकर अपलोड करता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें ‘ANSHU MATKA’ नामक YouTube चैनल/अकाउंट से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो मिलने की बात सामने आई।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सट्टा-मटका जैसी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations