योगा गुरु सिखाएंगे योग के गुर, भिलाई में सत विजय ऑडिटोरियम सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों में मिलेंगे योग के लिए प्रशिक्षण
त्वरित खबरें

भिलाई नगर/20 जून 2022 नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु योग के लिए प्रशिक्षण देंगे और योगाभ्यास के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए टिप्स भी देंगे। सेक्टर 5 के सत् विजय ऑडिटोरियम में निगम प्रशासन के द्वारा मुख्य रूप से कार्यक्रम योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं अध्यक्षता महापौर नीरज पाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति गिरवर बंटी साहू एवं मुकेश चंद्राकर एवं महापौर परिषद के सदस्य तथा निगम के पार्षद गण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निगम के अधिकारी/कर्मचारी भी योग शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के लिए योग गुरु की टीम प्रातः 7:00 पहुंच कर सभी को योगा के लिए प्रशिक्षण देगी। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि योग प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर योग प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसके अलावा भिलाई में अन्य स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations