वर्ल्ड पुलिस गेम्स : थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने जीता एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल.....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगाव- विन्निपेग (कनाडा) में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में राजनांदगांव निवासी और बेमेतरा के पुलिस निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने कराते इवेंट में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया है। वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम का आयोजन कनाडा में 28 जुलाई से शुरू हुआ। स्पर्धा का समापन छह अगस्त को होगा। इसमें निरीक्षक अंबर ने एकल फाइट इवेंट के फाइनल राउंड में कंबोडिया के खिलाड़ी से 1.0 के अंतर से हार कर रजत पदक प्राप्त किया।

वहीं टीम फाइट इवेंट में फ्रांस की टीम को 5.0 से हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। दो ही इवेंट में पदक जीतकर अंबर सिंह ने राजनांदगांव व बेमेतरा जिले, छत्तीसगढ़ सहित देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश से कुल 138 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें छतीसगढ़ पुलिस से अंबर सिंह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन भारतीय टीम में किया गया। ज्ञात हो कि अंबर सिंह का चयन विगत वर्ष दिल्ली में आयोजित आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के पश्चात किया गया।

Image

12 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया 35 वर्षीय निरीक्षक भारद्वाज जिला राजनांदगांव निवासी हैं। वर्ष 2013 में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इसके पूर्व में कुल 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सात पदक प्राप्त कर चुके हैं, जिनके लिए उनको राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2006 में शहीद कौशल यादव, वर्ष 2012 में शहीद राजीव पांडे एवं वर्ष 2014 में गुण्डाधर पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा अब तक राष्ट्रीय स्पर्धा में 20 से अधिक पदक प्राप्त किए हैं। अंबर सिंह को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वर्ष 2016 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations