वर्ल्ड किडनी डे पर लोगों को किया जागरूक
त्वरित ख़बरें - सेक्टर-9 जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल भिलाई में डॉ. ‌‌पी विनायकी द्वारा 10 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे पर लोगो को जागरूक किया गया

भिलाई -रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड त्वरित ख़बरें /  वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर सेक्टर-9 जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल भिलाई में लोगो को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों को किडनी में होने वाले रोग व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के किडनी डिपार्टमेंट की ओर से किया गया था।इस कार्यक्रम में  हॉस्पिटल के पुरे स्टाप उपस्थित थे |

 डॉ. ‌‌पी विनायकी ने कहा कि भारत में हर साल एक लाख 75 हजार लोग किडनी की बीमारी से प्रभावित होते हैं। किडनी की बीमारी के बारे में लोगों में बहुत अधिक जागरूकता भी नहीं है। शुगर, ब्लड प्रेशर व पथरी जैसी बीमारी के शिकार लोगों को किडनी की बीमारी जल्दी ही अपनी चपेट में ले लेती है इसलिए जो भी लोग इस तरह की बीमारियों के शिकार हो उनको समय-समय पर इन चीजों की जांच करा लेनी चाहिए। 

वर्ल्ड किडनी डे पर लोगों को किया जागरूक

YOUR REACTION?

Facebook Conversations