वन होम वन ट्री के तहत 6 जुलाई को रोपित किए जाएंगे पौधे, नजदीकी जोन कार्यालय से प्राप्त होंगे पौधे, निगम मुख्य कार्यालय में भी लगेगा पौधा वितरण के लिए स्टॉल
त्व्स्रित खबरे:

6 जूलाई 2022

भिलाई नगर/ वन होम वन ट्री के तहत 6 जुलाई को पौधे रोपित किए जाएंगे। 6 जुलाई को भिलाई निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण को लेकर वृहद अभियान चलाया जा रहा है। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अभियान को सफल बनाने शहरवासियों से अपील की है। सभी जोन कार्यालय से पौधे प्राप्त होंगे, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है तथा सभी जोन में पौधे उपलब्ध कराए गए है। वन होम वन ट्री का यह अभियान इसी के साथ ही 3 वर्ष बीत जाएगा। पौधे लगाने के साथ ही आम नागरिकों से पौधे को सहेजने की भी अपील है। निगम के मुख्य कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने भी स्टाल लगाकर पौधा वितरण किया जाएगा। ताकि जरूरतमंद नागरिकों को पौधा मिल सके और वे अपने घरों में पौधारोपण कर सकें। जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के समन्वय से वन होम वन ट्री अभियान को सफल बनाया जायेगा। पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी नेहा साहू ने इसको लेकर सलाहकार समिति के सदस्यों की आज बैठक भी ली। सदस्यों से रायशुमारी करने के बाद अभियान को सफल बनाने चर्चा हुई। महापौर एवं आयुक्त 6 जुलाई को वन होम वन ट्री अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे वही जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे रोपित करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations