,, विश्व आदिवासी दिवस खेदामारा में धूम धाम से मनाया गया,,
जामुल/ ग्राम खेदामारा में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के तत्वधान में विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की आदिवासी भवन, मजार में डोम शेड निर्माण, गली सीमेंट्री करण, पानी टैंकर का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमन लाल कोसेवाडा विधायक अहिवारा एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष छ. ग़. शासन थे अध्यक्षता सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग ने किया, विशेष अतिथि जितेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति दुर्ग,गोकुल वर्मा जनपद सदस्य एवं सभापति दुर्ग, सरपंच अनिल बंजारे, उपसरपंच अमन नारंग, पूर्व सरपंच मोहनी पटेल, समाज सेवक भरत गेंदरे, कामता यादव, खुमान सिन्हा, जगदीश बंजारे, दिलीप सिन्हा थे
कार्य क्रम के प्रथम चरण में अतिथियो के द्वारा आदिवासी समाज के ईष्ट देव गौरा चौरा की पूजा अर्चना कर साथ ही गौरा चौरा का अनावरण किया गया आदिवासी समाज के महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा बाजे गाजे के साथ जय जोहार कर्मा दल मंडी गंडई पंडरिया द्वारा आदिवासी कर्मा नृत्य करते हुए गली भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई मुख्यातिथि कोर्सेवाडा ने विश्व आदिवासी दिवस पर कहा किआदिवासी समाज प्राकृतिक के पुजारी हैं जल जंगल और जमीन की रक्षा करते हैं समाज को हर संभव मदद व विकास करने की बात कही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1994में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था जिस पर संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए संदेश दिया, अध्यक्षता कर रही सरस्वती बंजारे ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति एवं परम्परा को आदिवासी समुदायों के मानव अधिकारों,संस्कृति, भाषा और ज़मीन के अधिकारों को दुनिया के सामने लाना है विश्व आदिवासी दिवस के दिन उनकी भाषा, पहचान, नृत्य,संगीत एवं कला को प्रदर्शित किया जाता है समाज के माँगो पर हर संभव मदद करने की बात कही, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास और अधिकारों के लिए हम सबको एक जुट होकर काम करने एवं कोई भी पीछे न छुटे का संदेश दिया गया, जनपद सदस्य वर्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को मूल निवासी दिवस कहा जाता है और गांव की विकास में हमेशा भागीदारी रहने की बात कही, मंच संचालन थानसिंह मंडावी ने किया एवं आभार व्यक्त सरपंच अनिल बंजारे ने किया, आदिवासी समाज के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और सभी अतिथियों को पीला गमछा से पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया इस अवसर पर हीरा सिंह नेताम, भागीरथी मंडावी, भीखम सिंह नेताम, नरसिंह पड़ोटी, सन्तोष मंडावी, प्रेमसिंह ठाकुर, रामचन्द्र नेताम, डोमन नेताम, बनवाली मंडावी,नकुल,महेश,नरेश,प्रेम पड़ोटी,सरजू ठाकुर,अजय, आनंद सिंह मंडावी,प्रदीप,दानेश्वर,दीपांजलि,संतोषी,मीनू,शिवरात्रि,पार्वती, भारती,कमला,मोनिका,प्रभा, बीरम,ललिता,गीता,रूपेश,सहदेव,कन्हैया,देवनारायण, कृष्णा, राजकुमार साहू, चम्पा सिन्हा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे

Facebook Conversations