विक्की-कटरीना -: कभी अकेले, कभी विक्की कौशल के साथ नए घर के डेकोरेशन पर नजर रख रही हैं कटरीना कैफ, शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होगा कपल
त्वरित खबरे

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों के नए-नवेले घर में इंटीरियर डेकोरेशन का काम जोर-शोर से चल रहा है जहां से दोनों शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कभी कटरीना अकेले तो कभी विक्की के साथ अपने नए अपार्टमेंट पर चल रहे काम को देखने आती रहती हैं जो दोनों ने कुछ दिनों पहले ही मिलकर खरीदा है। अभी डेकोरेशन का काम तेजी से चल रहा है और शादी के बाद दोनों तुरंत इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

खास बात ये है कि कटरीना और विक्की को जो अपार्टमेंट पसंद आया है, वो उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं। इस तरह विक्की-कटरीना की अगर शादी की खबरें सच हैं तो शादी के बाद दोनों यहीं शिफ्ट हो सकते हैं और अनुष्का-विराट उनके पड़ोसी बन जाएंगे।

कटरीना ने शुरू की ट्रायल

ताजा अपडेट के मुताबिक, कटरीना ने शादी के जोड़े से लेकर विभिन्न फंक्शन में पहने जाने वाले आउटफिट्स की ट्रायल भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कैट आउटफिट्स की फिटिंग और ट्रायल अपने दोस्त के घर पर कर रही हैं। वो मीडिया की नजरों से बचने के लिए ऐसा कर रही हैं ताकि उनके घर के बाहर मीडिया का कोई जमावड़ा ना लगे। कटरीना जानती हैं कि वेडिंग से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी मीडिया में सामने आती जा रही है इसलिए उन्होंने अपनी ब्राइडल टीम को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। हर छोटी जानकारी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जहां पर शादी से जुड़ी बातें और आउटफिट इमेजेस भी शेयर की जा रही हैं।

राजस्थान में होगी शादी

खबरों के अनुसार, विक्की और कटरीना सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे। सारे फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होगा। इसके लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है। बस, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कई बड़ी हस्तियां आएंगी

शादी समारोह छोटा ही होगा। बावजूद इसके कई बड़े सितारों के फंक्शन में आने की पूरी संभावना है। यह भी जानकारी मिली है कि शादी का मुख्य कार्यक्रम जनाना महल में होगा। शादी समारोह में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निजी गार्ड संभालेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations