विकासखंड धमधा के ग्राम रौंदा में देवउठनी में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम - सरपंच दिनेश पाल
दुर्ग / धमधा / दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा के ग्राम रौंदा में देवउठनी महापर्व पर ग्राम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस पर्व पर गाँव के लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला, साथ ही गाँव में हुए कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासीयों ने अपना - अपना उत्साह प्रकट किया | महिलाओं के द्वारा शोभायात्रा भी निकाला गया एवं यादवों (राउतों) द्वारा दोहा गाते हुए गाँव में घूमते हुए राउत नृत्य भी आयोजित किया गया | गाँव का यह दृश्य देखते ही बन रहा था, चारों ओर ग्रामवासियों का चहल - पहल छाया रहा | ग्राम रौंदा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के मंत्री रविन्द्र चौबे भी सम्मिलित हुए रविन्द्र चौबे द्वारा ग्राम रौंदा में राधाकृष्ण मंदिर का भी उद्घाटन किया गया साथ ही सीसी रोड़,किसान भवन,शीतला मंदीर का भी उद्घाटन किया इस अवसर पर ग्राम पंचायत रौंदा के सरपंच दिनेश पाल, सचिव घनश्याम साहू, समस्त पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |

आयोजित रंगारंग कार्यक्रम

Facebook Conversations