द कपिल शर्मा शो के शनिवार के एपिसोड में फिल्म 'बंटी और बबली 2' के एक्टर सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएं। शो ने रानी ने कहा कि वो और शाहरुख खान 'वीर-जारा' की शूटिंग के दौरान अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। वो फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाई दीं, जहां शाहरुख को झूठे आरोपों में जेल में बंद एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था, और रानी ने उनके वकील की भूमिका निभाई थी। साथ ही रानी ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा शाहरुख के साथ रोमांटिक सीन किए थे और वहां वो उनके सामने थे, एक बूढ़े आदमी के गेट-अप में, सफेद बाल और सफेद दाढ़ी के साथ। रानी ने खुलासा करते हुए बताया कि वो दोनों तब तक हंसते रहे जब तक डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें डांटा नहीं।
यश चोपड़ा ने लगाई थी रानी और शाहरुख को डांट
रानी कहती हैं, "अब मैं शाहरुख के साथ सीन करूं तो मुझे उनकी आंखों में देख के रोमांस करना है। अब वो नहीं कर सकते हैं क्योंकि मुझे पिता वाली फीलिंग लानी है, उनको बेटी वाली फीलिंग लानी है, और वो हो ही नहीं पा रहा है हमसे।"
रानी आगे कहती हैं, "हम दोनों से नहीं हो रही है। और हम हैं जा रहे हैं। फाइनली, यश अंकल ने इतना डांटा हमें, हम दोनों इतने घबरा गए की हमने बोला, 'नहीं नहीं, अभी हमें ठीक से करनी पड़ेगी।' लेकिन उस समय इतना मुश्किल हुआ था।"
'वीर-जारा' को मिला था बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार
फिल्म 'वीर-जारा', जिसमें प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता ने भी अभिनय किया, ने 2004 में नैशनल फिल्म अवार्ड में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार जीता था।
19 नवंबर 2021 को होगी यह फिल्म रिलीज
कपिल शर्मा शो में रानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटी और बबली 2' का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थीं। यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को पूरी दुनिया में एक साथ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। वरुण ने वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'सुलतान' और 'टाईगर जिंदा है' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। वे अब इस फिल्म में नए कॉन-कपल बंटी और बबली के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी और नई कलाकार शरवारी की जोड़ी को फिल्म में ला रहे हैं।

Facebook Conversations