भिलाई ,गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सभी रिक्त पदों को भरने को कहा साथ ही रिक्त पदों को शीघ्र भरने की स्वीकृति मांगी है। हाल ही में आयुक्त के साथ बैठक की थी। इसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने रिक्त पदों को भरने के मुद्दे पर चर्चा की|

विधायक सेन ने बताया कि जोन आयुक्त के 2 पद, सहायक अभियंता के 4 पद, विधि अधिकारी के 1 पद, राजस्व अधिकारी के 2 पद, स्वास्थ्य अधिकारी के 1 पद, कंपनी सचिव के 1 पद, उप अभियंता के 10 पद, राजस्व निरीक्षक 7 पद , स्वच्छता निरीक्षक के 4 पद रिक्त है|
बैठक के बाद इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मांग पत्र तैयार कर निगम आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया ताकि वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन पदों पर नियुक्ति की जा सके. पेश किए गए प्रस्ताव के मुताबिक आने वाले दिनों में निगम के भीतर आगे की कार्यवाई किए जाने की संभावना बढ़ गई है. वहीं बेरोजगारों में नौकरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं|

Facebook Conversations