विधायक देवेंद्र यादव एवं मोहनीश शर्मा को भिलाई सेक्टर में कार्यों के लिए मिली 35 लाख की स्वीकृति
भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र इलाके में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के लगातार प्रयास से भिलाई सेक्टर विकास की गति पर है विधायक देवेंद्र यादव द्वारा लोगों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व उनकी जरूरतों आवश्यकताओं को पूरा करने में भरसक प्रयास जारी है l इसी तरह सेक्टर में विकास कार्यों के लिए आने वाली लागत के लिए 35 लाख की स्वीकृति मिल गईं है l इसी तरह मोहनिश शर्मा द्वारा सेक्टर 8 वासियों के लिए सेक्टर 8 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशी मांग की गई थी जिनकी स्वीकृति मिल गईं हैं l मोहनिश शर्मा द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए मांग की गई थी जिसमें सेक्टर 8, सड़क 8 में व्हालीबाल निर्माण कार्य हेतु, सेक्टर 8 सड़क 10 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु, सेक्टर 8 सड़क 12 में गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु मांग की गई थी जिनकी स्वीकृति मिल गईं l
मोहनिश शर्मा का कहना हैं हमारा प्रयास पूरा विकास
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लगातार भिलाई की भलाई के लिए काम कर रहे है। हर वार्ड में विकास कार्य कराया जा रहा है। सेक्टर 8 में एक भी बच्चों के खेलने के लिए ऐसा कोर्ट नहीं था। इस लिए यहाँ के नागरिकों की सुविधा के लिए सर्वसुविधायुक्त तरह से निर्माण किया जाएगा।

Facebook Conversations