उत्तराखंड में तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के बाद रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीरें, दीपिका पादुकोण का प्यार से माथा चूमते दिखे
त्वरित खबरे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी। दोनों अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए मिनी वेकेशन पर उत्तराखंड गए थे जहां की तस्वीरें अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

मुंबई वापस लौटीं दीपिका

इस मिनी वेकेशन पर रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद दीपिका 16 नंवबर की रात मुंबई को वापस लौट आईं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जबकि रणवीर सिंह उनके साथ दिखाई नहीं दिए। दीपिका एयरपोर्ट पर ब्लू स्वेटशर्ट, मैचिंग जॉगर्स और वाइट स्नीकर्स पहनी दिखीं।

2018 में हुई थी शादी

रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इनकी नजदीकियां बढ़ीं 2012 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर जो इनकी साथ में पहली फिल्म थी।

किस ले आया दोनों को करीब

एक इंटरव्यू में फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया था, '2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर 'अंग लगा दे' गाना फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।'

YOUR REACTION?

Facebook Conversations