लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर जन्म देने वाली मां ही नवजात के लिए हैवान बन गई. उसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने का प्रयास किया. मगर मासूम के जीवन की डोर नहीं टूटी और वक़्त रहते बच्चे को बचा लिया गया. दरअसल एक महिला ने नवजात के रोने की आवाज सुनी और उसने पास जाकर देखा तो उसका आधा शरीर जमीन में धंसा हुआ था. महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात को जमीन से निकला और अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट कराया. जहां पर उसका उपचार जारी है. इस घटना से हर कोई हैरान है, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज और अस्पताल स्टाफ नवजात की देखरेख में लगा हुआ है. डॉक्टर और स्टाफ के अथक प्रयास के बाद नवजात को बचा लिया गया. फ़िलहाल, बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है. बताया जा रहा है कि SI रिजवान अली, हेड कांस्टेबल शेषनाथ, होमगार्ड इन्द्रमणि त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. जिसके बाद फ़ौरन ही बच्चे को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट कराया गया.
डॉक्टर की एक टीम बच्चे का ख्याल रख रही है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर जन्म देने वाली महिला ने बच्चे की हत्या की कोशिश क्यों की ?

Facebook Conversations