उपसरपंच के घर के बाहर हुआ धमाका : आसपास के घरों में आई दरारें....गांव के लोगों मे दहशत का माहौल.....
त्वरित ख़बरें

महासमुंद- महासमुंद जिले के टेमरी गांव में शनिवार सुबह उप-सरपंच के घर के बाहर हुए भीषण धमाके के बाद हड़कंप मच गया। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज से पूरा गांव गुंज उठा, जिसके बाद उपसरपंच के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना के बाद कोमाखान पुलिस मौके पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पुलिस को सरपंच के घर के बाहर तार बिछा हुआ मिला है। धमाका इतना तेज था की उपसरपंच के घर के अलावा आसपास के घरों में भी दरारें आ गई है। वहीं महासमुंद एसपी ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है। फिलहाल मौके पर मौजूद कोमाखान पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations