UP विधानसभा मानसून सत्र : सदन में बिजली को लेकर तकरार, अखिलेश यादव ने पूछा- किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था
त्वरित खबरे :

21 सितम्बर 2022

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में बिजली को लेकर तकरार हुई. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने पूछा कि चुनाव के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, क्या मुफ्त बिजली किसानों को दी जाएगी.

जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि किसानों को फ्री बिजली देने की कोई योजना नहीं है. इससे पहले अखिलेश यादव ने सदन में आजम का मुद्दा उठाया. इसके सपा सदस्यों ने हंगामा किया. बता दें कि सपाइयों ने मंगलवार को भी हंगामा किया था. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने  मंगलवार को सरकार को घेरने की कोशिश की तो नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब देते हुए उन्हें कई सबक दे डाले. बोले-नेता प्रतिपक्ष अव्वल तो जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ सदन में तथ्य रखें और आम जनमानस को गुमराह करने वाली बातें न कहें.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के लिए तो इतना ही कहना उचित होगा, पर उपदेश कुशल बहुतेरे. जब चार बार प्रदेश में सपा की सरकार रही तो उन्होंने क्या किया. क्यूं जापान से एंसेफेलाइटिक का टीका लाने में सौ साल लग गए. हमने प्रदेश से चाहे इंसेफेलाइटिस हो या जापानी इंसेफेलाइटिस इन रोगों को खत्म करने का काम किया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations