उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम : बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 23 मार्च को...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

गरियाबंद | कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर  नवीन कुमार भगत ने 23 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा के लिए विगत दिवस जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण गरियाबंद में बैठक ली। इस दौरान समस्त विकासखण्ड के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान अपर कलेक्टर भगत ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा असाक्षर शिक्षार्थियों के आकलन के लिए 23 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन करने के लिए आवश्यक दिशा - निर्देश दिये। परीक्षा में अधिक से आवश्यक वातावरण निर्माण/ व्यापक अधिक परीक्षार्थीयों को सम्मिलित करने हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार करें।जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने बताया कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा दिए गए लक्ष्य अनुसार गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायत/वार्ड के निकटतम कुल 713 शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं को परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें कुल 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित है। जिसमें पढ़ना - लिखना एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित दक्षता हेतु प्रश्नों के उत्तर के लिये प्रत्येक शिक्षार्थी को कुल 3 घण्टे का समय दिया जाता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations