उदयनिधि ने सनातन धर्म की डेंगू-मलेरिया से तुलना की थी
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उनके बयान "सनातन धर्म को खत्म कर दो" पर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। आप कोई आम आदमी नहीं है, आप मंत्री हैं। आपको बयान के नतीजों के बारे में सोचना चाहिए था।
उदयनिधि के बयान के बाद उनके खिलाफ कई राज्यों में FIR दर्ज की गई हैं। उदयनिधि ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि सभी FIR को एक जगह कर दिया जाए। उदयनिधि की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश हुए थे। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्त की बेंच ने अपील पर सुनवाई की। अदालत अब 15 मार्च को इस पर सुनवाई करेगी।

Facebook Conversations