आंशिक रद्द रेल सेवाऐं .....
जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य पालना स्टेशन – पर लूप लाईन के निर्माण कार्य के कारण नॉन – इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित – निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.रेलसेवा 23.04.24 व 24.04.24 को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 2. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर – रेलसेवा 22.4.24 व 23.4.24 को अबोहर से प्रस्थान – करेगी वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

Facebook Conversations