मधुबनी: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर आज यानी शनिवार सुबह अचानक खड़ी ट्रेन में आग लग गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी है। वहीं देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। इस मामले में मिली जानकारी के तहत स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इन सभी के बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
त्वरित ख़बरें - आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी

Facebook Conversations