ट्रेन में हंगामा, यात्रियों से बदसलूकी और उगाही के आरोप; दो किन्नर गुट आमने-सामने
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

रायपुर। ट्रेनों में यात्रियों से कथित उगाही और बदसलूकी को लेकर दो किन्नर गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ट्रेन के अंदर हंगामा करते और यात्रियों से बहस करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने को लेकर लंबे समय से सक्रिय दो किन्नर गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बताया जा रहा है कि राजा और रजिया नामक दो गुटों के सदस्यों के बीच क्षेत्र और ट्रेन रूट को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन के अंदर ही जमकर हंगामा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया और जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की। हंगामे के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां भी काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो और यात्रियों की शिकायतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा जबरन वसूली और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations