ट्रैक्टर, पार्ट्स फाइनेंस के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी, ग्राहकों से पैसे लेकर कंपनी में नहीं कर करता था जमा
त्वरित ख़बरें - ट्रैक्टर और इसके पार्ट्स फाइनेंस के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ट्रैक्टर और पार्ट्स फाइनेंस के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी, ग्राहकों से पैसे लेकर कंपनी में नहीं कर करता था जमा

राजनांदगांव. ट्रैक्टर और इसके पार्ट्स फाइनेंस के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफी अंसारी पिता मोहम्मद अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जान डियर फाइनेसियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आरोपी आनंद सोनी पिता मुरारी लाल निवासी सेक्टर 5 भिलाई ने श्री मोटर्स पार्रीनाला राजनांदगांव में ड्यूटी के दौरान दो दर्जन ग्राहकों से रुपए ले लिए और वाहन खरीदी के किश्तों में जमा करने वाली रकम को वसूलने के बावजूद कंपनी में उसने रुपए जमा नहीं किए हैं। आरोपी ने कुल 16 लाख 99 हजार 719 रुपए की धोखाधड़ी की है।

सेक्टर 5 भिलाई का निवासी है आरोपी

शिकायत पर एसपी डी. श्रवण कुमार के निर्देश पर कोतवाली टीआई अलेक्जेंडर किरो द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम बनाई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आनंद सोनी भिलाई में देखा गया है। पुलिस तत्काल भिलाई पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 406, 408 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations