टीम केशरी की विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने मारी बाजी...
सांसद विजय बघेल ने विजेता टीम को प्रदान किया ₹55,555 का पुरस्कार
भिलाई। सिविक सेंटर, भिलाई में टीम केशरी द्वारा विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता के छठवें वर्ष का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा टीमों ने हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और दर्शकों के उत्साह से पूरा सिविक सेंटर परिसर कृष्णमय नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में नगर पालिका निगम सभापति गीरवर बंटी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री भोला साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए ₹55,555 का पुरस्कार रखा गया था। रोमांचक मुकाबले के बाद दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता अपने नाम की। सांसद विजय बघेल ने अपने हाथों से विजेता टीम को ₹55,555 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी प्रतिभागी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को लगातार छठे वर्ष भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
डीजे की धुन, युवाओं का जोश और मटकी फोड़ने के रोमांच ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवा एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक रोहन सिंह, ध्रुव पाण्डेय एवं राहुल गजभिए ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Facebook Conversations