टीबी से ग्रसित मरीजों  को सरकार से हर महीने मिलते है पैसे,
त्वरित ख़बरें - इस योजना का लाभ उठाने के लिए निक्षय पोषण योजना के लिए आप स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण व नामांकन करा सकते हैं,

नई दिल्ली: टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा निक्षय पोषण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश के जो लोग टीबी से पीड़ित है उन्हें केंद्र सरकार द्वारा अपने उपचार के लिए हर महीने 500 रूपये की धनराशि वित्तीय सहायता के तौर पर प्रदान की जाएगी। टीबी एक गंभीर रोग है लेकिन कुछ व्यक्तियों के पास अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए तथा बीमारी के समय पौष्टिक आहार के लिए रूपये नहीं होते है उन लोगो को सरकार आर्थिक मदद देगी।

देश के तकरीबन 13 लाख टीबी के रोगियों को इस योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जायेगा। अगर टीबी के मरीजों को डॉक्टर की दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार नहीं प्राप्त होगा तो उनकी मृत्यु हो सकती है। मरीज़ के लिए जितनी आवश्यक दवाई होती है उतना ही आवश्यक पोष्टिक भोजन भी होता है। इस निक्षय पोषण योजना के माध्यम से केंद्र सकरार की बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे टीबी से मरने वाले मरीजों के आँकड़े में कमी आएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए निक्षय पोषण योजना के लिए आप स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण व नामांकन कर सकते हैं जहां से वे अपना उपचार ले रहें हैं।

निक्षय पोषण योजना 2022 में आवेदन ऐसे करे:-
* सर्वप्रथम आवेदक को Ministry of health & Family Welfare Government of India के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जायेगा ।
* आपको इस होम पेज पर लॉगिन फॉर्म नजर आएगा। यदि आप पहले से ही पंजीकृत है तो आपको डायरेक्ट लॉगिन करना होगा। यदि आप पंजीकृत नहीं है तो आपको लॉगिन फॉर्म के नीचे New Health Facility Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
* विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज ओपन हो जायेगा। इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। इस पंजीकरण फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण जैसे स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल सर्विस प्रोवाइडेड आदि भरने होंगे।
* सभी जानकारी भरने के पश्चात् आपको कंटिन्यू के विकल्प  पर क्लिक करना होगा। तत्पश्चात, आपकी स्क्रीन पर आपको एक यूनिक आईडी कोड प्रदर्शित होगा आप उसे सुरक्षित रखें।
* सफल पंजीकरण के पश्चात् आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा। वह जाकर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना username तथा paasword आदि डालना होगा तथा फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार से आपके हेल्थ केयर सेंटर की इस निक्षय पोषण योजना में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations