स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिये निर्देश
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 19 अगस्त 2022।

कलेक्टर  डोमन सिंह ने निर्माण कार्यों से जुड़े से विभागों की बैठक लेकर स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्लूडी, आरईएस, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज, जल संसाधन, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री की घोषणा, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना सहित अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र की विकास और आवश्यकता को ध्यान में रखकर स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का समय पर पूर्ण होने से जनपेक्षाओ की पूर्ति होती है। कलेक्टर ने नए जिले मानपुर मोहला और खैरागढ़ के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को नए जिलों के लिए आधारभूत अधोसंरचना एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शीघ्र पूर्ण करने कहा है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations