स्वच्छता व हाथ धोने का संदेश देने 37600 साबुनों की लगाई 2.62 किमी लंबी कतार
त्वरित खबरे

ट्विनसिटी के हाउसिंग बोर्ड स्थित स्व. वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया। यहां करीब 37,600 कपड़ा धोने, नहाने व अन्य तरह के साबुन की 2.62 किलोमीटर लंबी कतार लगाई गई। स्वच्छता और नियमित रूप से हाथ धोने का संदेश लेकर मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह जागरूकता संदेश दिया।

इस रिकॉर्ड को इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। संस्था के कृष्ण कुमार ने यह रिकॉर्ड दर्ज करने के साथ संस्था को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे प्रमुख रूप से मौजूद थे। बाद में इन साबुनों को जरूरतमंदों को बांटा गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations