दुर्ग नगर निगम के कर्मचारी छत्तीसगढ़ संयुक्त मोर्चा के आहवान पर 7 जुलाई को घोषित आंदोलन के समर्थन,-महापौर एवं आयुक्त को सामुहिक अवकाश पर रहने की ली अनुमति...
दुर्ग- दुर्ग नगर निगम स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छ.ग.कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा धोषित 7 जुलाई के एक दिवसीय काम बंद हडताल मे शामिल होने का निर्णय लिया है।अध्यक्ष शिव शर्मा एवं महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागो मे कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों की महत्वपूर्ण पाँच सूत्रीय माँग को लेकर दो चरण मे आंदोलन का निर्णय छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी मोर्चा द्वारा लिया गया है।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ छग मंत्रालयीन कर्मचारी संघ छग संचालनालय कर्मचारी संघ सहित सगस्त कर्मचारी / शिक्षक संगठन / एसोसिएशन का संयुक्त फोरम) द्वारा शासकीय सेवको को सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाडा भत्ता केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट एवं सा.प्र. विभाग द्वारा वेतन विसंगति के लिए कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने,कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय वेतनमान एवं अनियमित,संविदा व दैनिक वेतन भोगी कर्मियो को नियमित करने पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि सेवा गणना करने एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अर्हतादायी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करने की मांग के समर्थन में कल 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को घोषित आंदोलन काम बंद हडताल में शामिल होने आवश्यक सेवा को छोड़कर दुर्ग नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिव शर्मा,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ महामंत्री अनिल सिंह,स्वायत्तशासी कर्मचारी प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,संजय मिश्रा,राजू चन्द्राकर,शुभम गोइर, सत्यनारायण शर्मा,प्रताप ठाकुर ने महापौर एवं आयुक्त को सामुहिक अवकाश पर रहने की प्रत्र के माध्यम से सूचनार्थ प्रेषित किया।


Facebook Conversations