मोहला - पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मोहला विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र पांढरवानी पहुंचकर सुपोषण की ओर एक कदम एवं सुपोषित मोहला अभियान के तहत दो बच्चों को सुपोषित करने के लिए गोद लिया। उन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर एनआरसी का लाभ दिलाने के लिए जिला कार्यक्रम अधकारी व सेक्टर पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों का वजन व ऊंचाई सामने करवाकर ग्रोथ चार्ट से मिलान किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से बात की और उन्हें स्नेहपूर्वक फल एवं चॉकलेट दिए। उन्होंने गोद लिए बच्चों के घर जाकर उनकी माता को सुपोषण किट व फल, सब्जी, अण्डा दिए। बच्चे के माता एवं परिजन को बच्चे के खानपान और उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा उपस्थित थे।

Facebook Conversations