सुपेला के कृष्णा नगर में बुधवार की रात :दुपट्टे से पति का गला घोंटकर, बोली पत्नी-भूत ने करवाई हत्या..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

थाना सुपेला क्षेत्र के कृष्णा नगर में बुधवार दिल दहलाने वाली घटना हुई। 39 साल की संगीता सोनी नाम की महिला ने रात 11 बजे सोते वक्त पति दिलीप सोनी (45) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजे पर खड़े होकर दुपट्टा जलाने की कोशिश करने लगी। बदबू आने पर पड़ोस में ही रहने वाली दिलीप की बहन अपने परिवार के साथ वहां पहुंची। वे कमरे के अंदर गए तो वहां अपने भाई को पलंग पर अचेत पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग वहां इकट्‌ठा हो गए।

संगीता इससे तिलमिला उठी। कटारी लेकर वह उनके पीछे दौड़ी। डर के मारे कई लोग वापस अपने घर चले गए। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद संगीता का गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसे इसमें आठ घंटे लग गए।

पुलिस ने जब संगीता से पूछताछ शुरू की तो नाटक करने लगी। आस-पास घूमकर गोल-गोल मुंडी घुमाने लगी। जो सामने दिखता उसे गाली देती रही। रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर ही हमला कर दिया। यहां तक दैवीय शक्ति से सबको भस्म करने की चेतावनी देने लगी।

हालांकि पुलिस को समझ आ गया था कि वह नाटक कर रही है। उसे परिजनों के साथ सुपेला अस्पताल ले जाया गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वार्ड में नहीं रखा। जांच करने आए डॉक्टरों को भी उसने डराने की कोशिश की। यहां तक भूत बुलाने की धमकी देती रही। रात भर असामान्य हरकतें करती रही। पुलिस उसके कमरे के बाहर पहरा देते रही। सुबह जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने गुनाह कबूल लिया और गृह कलह के कारण हत्या करना बताया। संगीता गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

परिवार ने कहा- महिला पर भूत-प्रेत का साया: सुपेला पुलिस के मुताबिक महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इस के चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार देर रात जब सभी सो रहे थे तो महिला उठी और उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations