लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। तीसरे चरण में गुजरात (25 सीट) और गोवा (2 सीट) समेत केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव (1-1 सीट) की सभी सीटों पर मतदान होगा. मतदान वाली अन्य सीटों में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटें पर मतदान हो रहा है।चुनाव आयोग ने सुबह 7 बजे तक हुए मतदान का ब्यौरा जारी कर दिया है। 93 सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसतन 11 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 16% वोटिंग बंगाल में हुई। वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 6.64% वोट पड़े हैं। वहीं असम में 10%, बिहार में 10%, छत्तीसगढ़ में 13%, मध्य प्रदेश में 14.43% मतदान हो चुका है।तीसरे चरण में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं एमपी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान , पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह , कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई और कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की कीसमत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।
Facebook Conversations