सट्टा कारोबार में संलिप्त आरोपी को किया गया गिरफ्तार
त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन करते पकड़ा गया आरोपी

दुर्ग : थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 09 पाटन में एक व्यक्ति द्वारा अपने इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिक दुकान की आड़ में मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध सट्टा कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर थाना पाटन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी सट्टा लिखते हुए पाया गया।

मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटनास्थल :वार्ड क्रमांक 09, पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)

आरोपी का नाम : नितेश कुमार देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी साकिन वार्ड क्रमांक 51, देशमुख मोहल्ला, बुधवारा बस्ती, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त सामग्री :

▪️ एक टाटा कंपनी का वाहन (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये)

▪️ एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 हजार रुपये)

▪️ नगद रकम ₹54,170/-

▪️ सट्टा पर्ची एवं एक डॉट पेन

(कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹15,74,170/-)

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना पाटन में पदस्थ निरीक्षक/उप निरीक्षक एवं आरक्षकगण की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा सतर्क पेट्रोलिंग एवं त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations