स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

     दुर्ग, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में गठित स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल में अशोक कुमार खनिज सुपरवाइजर के स्थान पर हरीश कुमार धृतलहरे सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग की नियुक्ति की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations