सर्वर समस्या दूर, जिले की सहकारी समितियों में खाद-बीज वितरण फिर हुआ सुचारू
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

जिले के सभी सहकारी समितियों में किसानों को समुचित मात्रा में खाद, बीज का वितरण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि पिछले एक, दो दिनों में सर्वर डाउन एवं तकनीकी समस्याओं के कारण खाद, बीज के वितरण कार्य में कुछ बाधा आ गई थी। लेकिन सर्वर डाउन संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण के पश्चात जिले के सभी सहकारी समितियों में किसानों को खाद, बीज के वितरण का कार्य पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जिले के कृषकों को समुचित मात्रा में खाद, बीज की जिले में समुचित उपलब्धता एवं इसका वितरण सुनिश्चित कराने हेतु कार्य की सतत माॅनिटरिंग की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations