राजनांदगांव। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश की गई जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ने कहा कि यह बजट सर्वांगीण विकास करने वाली बजट है।उन्होंने कहा कि यह बजट में गरीब, महिलाएं, युवाओंऔर अन्नदाता (किसानों) सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।बजट में महिलाएं बच्चों पर भी विशेष ध्यान रखा गया है।गरीब माध्यम वर्ग के लिए आवास योजना दे रही है प्रधानमंत्री आवास योजना में 66% बढ़ोतरी की गई है पीएम आवास योजना के लिए कुल 79 हजार करोड़ रुपए रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घर,पानी, बिजली मुहैया कराई जा रही है। बजट में करीब एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अन्नदाता किसानों के लिए पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है |
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

Facebook Conversations