संत सुंदरदास जयंती पर सेवा का संदेश: पेंड्री अस्पताल में मरीजों को फल व पौष्टिक आहार किट वितरित
त्वरित खबरें - रुची सिंह रिपोर्टिंग

 खंडेलवाल समाज रत्न श्री श्री 1008 संत शिरोमणि सुंदरदास जी के जन्मोत्सव पर फल एवं पौष्टिक आहार किट का वितरण पेंड्री अस्पताल के मरीजो को खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन द्वारा

जय सुंदरम जय जय सुंदरम के जयघोष के साथ आरोग्य हेतु सेवा कार्य

चैत्र सुदी रामनवमी को जन्मे खंडेलवाल समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि 1008 सुंदरदास जी महाराज के 430 वे प्राकट्य दिवस जन्मोत्सव को आनंद भक्तिमय सेवा के साथ आयोजन 27 मार्च दिन रामनवमी में खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन द्वारा किया गया। खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन के सचिव सी ए चिराग खंडेलवाल ने बताया कि संगठन के सेवाभावी यशस्वी अध्यक्ष अर्पण खंडेलवाल के नेतृत्व में युवा  संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा केसर नगर स्थित संत सुंदरदास जी की प्रतिमा पर भक्तिमय वातावरण के साथ पूजा अर्चना , भजन व जय सुंदरम जय जय सुंदरम के जयकारे  के साथ पेंड्री स्थित भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई सरकारी  अस्पताल में फल एवं  पौष्टिक आहार कीट वितरण का सेवा कार्य किया गया है। खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन के कोषाध्यक्ष पराग खंडेलवाल ने आगे बताया अध्यक्ष अर्पण खंडेलवाल के नेतृत्व में युवा संगठन की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के सभी सामाजिक घरों में  संत  सुंदरदास महाराज जी की तैल चित्र को घर घर स्थापित करने का सत्कार्य पूर्व के वर्ष में किया जा चुका है जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा संगठन के पूर्व सचिव प्रियंक खंडेलवाल , वर्तमान सचिव सी ए चिराग खंडेलवाल कोषाध्यक्ष पराग खंडेलवाल विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश खंडेलवाल ,अंकित खंडेलवाल , गौरव खंडेलवाल, नरेन्द्र खंडेलवाल, प्रभारी विकास, राहुल, कुशल , निकुंज , कार्यकारणी सदस्य अर्पित, तनय, साकेत विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम की जानकारी संगठन के प्रचार प्रमुख   निकुंज खंडेलवाल ने दी।

--

YOUR REACTION?

Facebook Conversations