संघ के कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश कौशिक, उपाध्यक्ष लेखूराम कौशिक, सचिव प्रमोद कुमार धृतलहरे ने बताया
त्वरित खबरे-

जिले के सरकारी स्कूलों में पदस्थ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अाज गुरुवार को कवर्धा में अपनी मांगो को लेकर रैली निकालेंगे।

जिले के सरकारी स्कूलों में पदस्थ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अाज गुरुवार को कवर्धा में अपनी मांगो को लेकर रैली निकालेंगे। ये कर्मचारी अपने स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले ज्ञापन देने वाले है। संघ के कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश कौशिक, उपाध्यक्ष लेखूराम कौशिक, सचिव प्रमोद कुमार धृतलहरे ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान करना है।

इसे लेकर आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे सभी कर्मचारी शहर के भारत माता चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद यहां से पैदल रैली निकालकर कवर्धा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन के संबंध में बुधवार को बीईओ कार्यालय कवर्धा व एसडीएम कार्यालय में जानकारी दे दी गई है। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की स्वच्छता कार्य अतिआवश्यक व महत्वपूर्ण है। उसके बाद भी कर्मचारियों की मांग के प्रति गंभीर न होना शासन के स्वच्छता के प्रति उदासीन रवैया को प्रदर्शित करता है।

शासन को छोटे कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूर्व में भी अपनी मांगों को ज्ञापन से लेकर हड़ताल भी कर चुके है। इसके बाद भी शासन स्तर पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है। पूरे जिले में वर्तमान समय में स्कूलों में करीब 1200 कर्मचारी है।

इन कर्मचारियों को 2425 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाता है। ये वेतन बहुत कम है। गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक में ज्ञापन सौंपा जाएगा। वर्तमान समय में स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी चल रहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान महंगाई के समय में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन पोषण कर पाना संभव नहीं है। जिससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है ।

मात्र दो घंटे काम कराया जा रहा: लेखूराम कौशिक

संघ के उपाध्यक्ष लेखूराम कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में उन्हें केवल दो घंटे काम कराया जा रहा है। इस कारण सफाई कर्मचारियों को अंशकालीन वेतन 2425 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। अगर कलेक्टर दर पर पूर्णकालीन वेतन दिया जाए तो सभी कर्मचारियों को करीब 9 हजार रुपए वेतन मिलेगा। वर्तमान में पहले चरण में आज ज्ञापन देंगे। इसके बाद पूरे जिले के कर्मचारियों द्वारा 10 जनवरी को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शासन-प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं किया जाता तो आने वाले 15 जनवरी से हड़ताल करने की तैयारी है।

15 जनवरी के बाद हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के नेताओं ने बताया कि 2018 में चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर दस दिनों में आप लोगों की मांग पूरी की जाएगी। लेकिन चार वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी अब तक मांग पूरी नहीं की गई है। हालांकि पूर्व में ये कर्मचारी बीते साल स्कूल प्रारंभ होने से पहले ही हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में स्कूलों में दिक्कत हुई थी। अब 15 जनवरी के बाद हड़ताल में जाने की तैयारी में है। ऐसे में एक बार फिर स्कूल में कामकाज प्रभावित हो सकती है।

संघ के कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश कौशिक, उपाध्यक्ष लेखूराम कौशिक, सचिव प्रमोद कुमार धृतलहरे ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान करना है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations