संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियो पर अंकुश लगाने पुलिस टीम की सर्जिकल दबिश...
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

दबिश के दौरान मिले 02 संदिग्ध बाईक एवं 01 संदिग्ध व्यक्ति

   दुर्ग :-  थाना वैशाली नगर  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला दुर्ग संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस पार्टी द्वारा समय-समय पर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है इसीक्रम में दिनांक 04.07.2025 को थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बाम्बे आवास में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक विनोद मिंज के नेतृत्व में केशव राम कोसले थाना प्रभारी मोहन नगर, राजकुमार लहरे थाना प्रभारी पदमनाभपुर,  राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल, विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला, अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर के हमराह स्टाफ एवं पुलिस लाईन के बल के सर्जिकल दबिश दिया गया। दबिश के दौरान बॉम्बे आथाना वास में 02 संदिग्ध मोटर सायकल एवं 01 संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे थाना लाकर पृथक से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

    Image          Image        Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations