भिलाई- रुआबांधा में पूर्व-प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर चर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर और जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की, चर्चा गोष्ठी में विमर्श का विषय ‘गांधी के देश में गांव, किसान की दशा और दिशा' रखा गया। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय महामंत्री आरपी शर्मा ने कहा कि इन दिनों राजनीति के साथ गांवों और किसानों की दशा और दिशा निराश करने वाली है।
सही मायनों में राजनीति की भूमिका का निर्वहन नहीं हो पा रहा है। केवल निंदा, आलोचना करने से ही काम नहीं होता बल्कि सकारात्मक दिशा का अनुसरण करते हुए देश को उन्नति की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। त्रिलोक मिश्रा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर हमेशा देश की उन्नति के लिए बुनियादी सवालों को संसद में उठाते थे। उनके विचारों का विरोधी दल भी सम्मान करते थे। कार्यक्रम में राज कुमार सिंह, मो. फारूक, कपिल देव प्रसाद, मिश्री राम रजक अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी।

Facebook Conversations