सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में दिखेंगी Rhea Chakraborty! ऐसी है चर्चा
त्वरित खबरे

कुछ हिंट्स सामने आए हैं जिन्हें देखकर रिया के सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के कयास लगाए जा रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थीं. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया विवादों में आई थीं. रिया पर सुशांत के परिवारवालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और ड्रग्स में धकेलने का आरोप लगाया था. रिया को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.हालांकि अब रिया बेल पर हैं. रिया की जिंदगी बैक टू नॉर्मल हो रही है. रिया की विवादित लाइफ जर्नी को देखते हुए अब उनके बिग बॉस 15 में पार्टिसिपेट करने की खबरे आ रही है 

क्या बिग बॉस 15 में नजर आएंगी रिया?

हालांकि अभी इसे लेकर किसी तरह का कोई कंफर्मेशन नहीं है. लेकिन कुछ हिंट्स सामने आए हैं जिन्हें देखकर रिया के सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के कयास लगाए  जा रहे हैं. एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज ने उनके बिग बॉस 15 में जाने को लेकर बज क्रिएट किया हुआ है. दरअसल, सोमवार को रिया को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था , ये वही स्टूडियो था जहां तेजस्वी प्रकाश (बीबी 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट), दलजीर कौर (एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट) को स्पॉट कि गई  स्टूडियो के बाहर से रिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तभी से ऐसे कयास लगने लगे कि रिया बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations