सलमान बोले, 'सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा, 50 प्लस होकर हम मेहनत कर रहे हैं तो यंग स्टार्स भी करें'
त्वरित खबरे

पिछले दो सालों में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आया है जिसमें ऐसे आर्टिस्ट भी खूब चमके हैं जिनकी स्टार वैल्यू फीकी मानी जाती थी। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब ये कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सुपरस्टार सलमान खान ऐसा नहीं मानते।

सुपरस्टार का दौर कभी खत्म नहीं होगा

हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सलमान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा, 'हम जाएंगे तो कोई और आएगा। मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। ये कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। अब ये कई चीजों पर निर्भर करेगा जैसे फिल्मों का सिलेक्शन कैसा है, रियल लाइफ में आप कैसे हैं आदि। अब ये कई चीजों का पैकेज होगा। अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।'

सलमान आगे बोले, 'मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।'

'अंतिम' में दिखेंगे सलमान

सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज की तैयारी में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। फिल्म में सलमान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations