पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी जो 9 अप्रैल तक चलेगी।
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 5वीं और 8वीं की भी परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराई जाएंगी। इसको लेकर विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इसके मुताबिक सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी जो 9 अप्रैल तक चलेगी। बच्चों के लिए प्रोजेक्ट का काम 21 मार्च से 31 मार्च के बीच पूरा किया जाएगा।
परीक्षाओं के संबंध में शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक 60 अंकों और 40 अंकों का लिखित प्रश्न पत्र परियोजना आधारित होगा। छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा। हालांकि, फेल छात्रों को दो महीने बाद फिर परीक्षा ली जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से प्रश्न पत्रों में गलत प्रश्नों को मार्क किया जाएगा। इस वार्षिक परीक्षा में शिक्षक कक्षा में उस प्रश्न के बारे में समझाएगा और बताएगा जिसमें उत्तर बच्चों द्वारा गलत लिखा जाएगा।

Facebook Conversations