बेमेतरा 8 मई 2024/- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ में बीते मंगलवार 7 मई को हुए मतदान में जिला बेमेतरा के सभी मतदान केंद्रों में 703 स्काउट गाइड के द्वारा मतदाता मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दी। जिसमें प्रमुख रूप से बुजुर्गों, शारीरिक रूप से अक्षम, दिव्यांगों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं का उपलब्धता करने में सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही स्काउट गाइड के द्वारा मतदाताओं को पानी पिलाने, बूथ क्रमांक बताना आदि कार्यों को बहुत ही उत्साह पूर्वक पूर्ण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बेमेतरा टेकचन्द अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में सराहनीय कार्य किया।


Facebook Conversations