अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
दुर्ग- शासन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर राशि एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने प्रावधान अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से 11 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है। पात्रता शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप आदिमजाति कल्याण विभाग की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनु. जाति विकास, ब्लाक डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.) में निर्धारित तिथि 11 जुलाई 2023 तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है।

Facebook Conversations