सिर्फ 1 रुपए में गरीबों का इलाज ,
त्वरित ख़बरें - चिकित्सक शंकर रामचंदानी व उनकी पत्नी डॉ. शिखा रामचंदानी का सेवा कार्य को देखते हुए बलांगीर सिंधी समाज ने उन्हें सम्मानित किया,

पूज्य सिंधी समाज बलांगीर की ओर से सिर्फ 1 रुपए में गरीबों का इलाज करने वाले चिकित्सक शंकर रामचंदानी व उनकी पत्नी डॉ. शिखा रामचंदानी का सम्मान किया। इस संबंध में संस्था द्वारा स्थानीय सेवा सदन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि डॉ. शंकर रामचंदानी भीमसार मेडिकल कॉलेज बुर्ला में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं और अपने निवास में रोजाना सुबह व शाम क्लीनिक चलाते हैं। इस क्लीनिक में वे सिर्फ 1 रुपए में गरीबों का इलाज कर मुफ्त दवाइयां प्रदान करते हैं।

पिछले 1 साल में वे 7000 से ज्यादा मरीजों को सेवा दे चुके हैं। उनके इस सेवा कार्य को देखते हुए बलांगीर सिंधी समाज ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल ने प्रदान किया। डॉ. शंकर ने कहा कि डॉक्टरी धन उपार्जन का मार्ग नहीं, बल्कि सेवा व परोपकार का साधन है। मैंने गरीबी को जिया है, गरीबों के दुख दर्द को देखा है व सहा है। इसीलिए कम से कम अपने पेशे में किसी गरीब को पैसे के लिए इलाज से वंचित रखना उचित नहीं है।

कार्यक्रम में सिंधी समाज बलांगीर की ओर से एक लाख रुपए की सहायता राशि डॉ. शंकर को दवा व अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मखीजा ने किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के सलाहकार चोइथराम चंदवानी, मिल्की राम राजपूत, महिला मंच अध्यक्ष मंधोत्री मलंग, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल व महासचिव मोहनलाल अग्रवाल मंचासीन रहे। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग व समाजसेवा व नगर के लोग मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations