सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने निगम की कार्यवाही जारी :
त्वरित खबरे : मोतीपुर, रामनगर के 8 किराना दुकानों से 2 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना कर :

 7 जून 2023

राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम शख्ती बरत प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी मंे आज मोतीपुर, रामनगर क्षेत्र के 7 किराना दुकानदारों एवं 1 होटल पर कार्यवाही करते हुये  2 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 9 सौ ग्राम पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसी कडी में निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

आयुक्त  गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर बताया कि आज जहॉ प्लास्टिक एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुॅचा रही है वही मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, इसके अलावा नालियों में भी पालिथीन जाने से नाली जाम हो जाती है जिससे गंदगी फैलती है, इस नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर प्रतिदिन कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री भूषण मेश्राम एवं सफाई दरोगा सर्वश्री राजकुमार सिन्हा, वरूण सोनी, गणेश सातर, विजेन्द्र व लोकेश स्वास्थ्य अमला के साथ मोतीपुर, रामनगर क्षेत्र के 7 किराना दुकानांे में रामनगर के पवन किराना स्टोर्स से, सुरेश किराना स्टोर्स व सूरज किराना स्टोर्स से 5-5 सौ रूपये, वर्मा होटल से 1 सौ रूपये एवं मोतीपुर के गोपाल किराना स्टोर्स से 3 सौ रूपये, ओम किराना स्टोर्स से 1 सौ रूपये, कन्हैया किराना स्टोर्स व अजय किराना स्टोर्स से 2-2 सौ रूपये कुल 2 हजार 4 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूलकर 9 सौ ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।

आयुक्त  गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ- सफाई रखे, डस्बीन का उपयोग करे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations