सीबीएसई : 10वीं व 12वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव
त्वरित खबरे

भिलाई ३० अप्रैल 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने शिक्षा सत्र 2022-23 के पाठ्यक्रम में फिर बदलाव किया है। इसके तहत 12वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में नए पाठ जोड़े गए हैं। कोरोना संक्रमण काल में सीबीएसई ने पाठ्यक्रम में कटौती किया था। उसे कुछ बदलाव के साथ लागू किया जा रहा है। नया पाठ्यक्रम सीबीएसई की अकादमिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसमें बदलाव भी किया गया है। सारे बदलाव एनसीईआरटी की सिफारिशों के अनुसार किया गया है।


स्कूलों में होगी अब कंटेट की मॉनिटरिंग, छात्रों के मेंटल हेल्थ पर देंगे ध्यान
12वीं में 30 और 10वीं 25 नए पाठ जोड़े गए : 
12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में करीब 30 व दसवीं में 25 नए पाठ जोड़े गए हैं। नए और पुराने पाठ को मिलाकर अब सीबीएसई का पाठ्यक्रम बढ़ गया है। 10वीं के सामाजिक विज्ञान के कुछ पाठ हटाकर छह नए पाठ जोड़े गए हैं। अधिकांश पाठ केस स्टडी पर आधारित हैं। इससे छात्रों में सीखने की क्षमता के बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही 11वीं और 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के भी मापदंड तय किए हैं। 11वीं में ग्रेडिंग सिस्टम लागू रहेगा। 91 से 100 अंक हासिल करने पर ए-1 ग्रेड मिलेगा।

स्कूलों में कॅरिकुलम कमेटी का गठन होगा अनिवार्य : नए नियमों के मुताबिक स्कूलों में स्कूल कॅरिकुलम कमेटी बनाना अनिवार्य होगा। यह समिति स्कूल की अकादमिक गतिविधियों के साथ ही किताबों में पढ़ाए जाने वाले पाठ और उसके कंटेंट की मॉनिटरिंग करेगी। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक चीजें मिलने पर समिति उसके बारे में स्कूल प्रशासन को सूचित करेगी। स्कूलों नो एंग्री जोन होगा। छात्रों का मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र तनाव मुक्त रहें। छात्रों के आराम और खाने के लिए मिलने वाले पर्याप्त समय पर ध्यान देते हुए टाइम टेबल तैयार करेंगे।

पांच विषयों का चयन कर पाएंगे स्टूडेंट्स अतिरिक्त सब्जेक्ट चुनने का विकल्प दिया
11वीं व 12वीं कक्षा में छात्र कम से कम पांच विषयों का चयन कर सकते हैं। ये विषय अनिवार्य रहेंगे। इसी प्रकार अतिरिक्त विषयों का कॉम्बिनेशन, इंटरनल असेसमेंट के विषयों का विकल्प भी छात्रों को दिया गया है। इन कक्षाओं में हिंदी व अंग्रेजी में से एक विषय का चयन करना जरूरी होगा। स्कूल में बच्चे जंक फूड लेकर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए प्रतिबंध रहेगा। अन्य स्वास्थ्य वर्धक खाने-पीने की चीजों में कोई पाबंदी नहीं रहेगी। स्कूल प्रशासन इसकी नियमित जांच करती रहेगी।

एनसीईआरटी की सिफारिशों के बाद किया गया बदलाव, 12वीं में 30 नए
एनसीआईरटी की सिफारिशों के बाद ही 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में फेरबदल किया गया है। कुछ नए पाठ जोड़े गए हैं। कुछ पुराने पाठ हटाए गए हैं। आने वाले दिनों में स्कूलों को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों को पढ़ाने और में विद्यार्थियों को पढ़ने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। नए पाठ्यक्रम में केस स्टडी पर अधिक फोकस किया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations