सी-मार्ट का भव्य अधोसंरचना तैयार, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
त्वरित खबरे :

13 जुलाई 2022

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सी मार्ट का भव्य अधोसंरचना तैयार हो गया है अंतिम चरण के ही कुछ कार्य शेष रह गए है, जिनको शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। आज निगम आयुक्त ने सी मार्ट का अवलोकन कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। उल्लेखनीय है विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सी-मार्ट का निर्माण किया गया है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई थी, जिसके तहत एक बड़े बिग शॉपिंग मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है जहां हर तरह के बेहतरीन प्रोडक्ट्स विक्रय के लिए मौजूद होंगे, जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी वहीं आम नागरिकों को घरेलू एवं अच्छे उत्पादों को प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। जल्द ही भिलाई शहर वासियों को इसका लाभ मिलने वाला है इसके लिए व्यापक तैयारियां निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations